what is batch file in hindi | how to create batch file

 
Previous Article में आपको MS-DOS की commands के बारे में आपको बताया था। जहाँ पर cmd की commands को एक-एक करके कैसे चलाते हैं। cmd में काम, एक expert person ही कर सकता है। अगर किसी को cmd के बारे में knowledge ही नहीं, और उस को cmd use करने की जरूरत पड़ गयी तो वह batch files के जरिये ही अपना काम चला सकता है। अब इसका मतलब यह है कि batch file से आप batch file से cmd को बहुत easy way से use कर सकते हैं लेकिन आपको batch file बनानी आनी चाहिए या फिर आपके पास batch files हों। batch files हैं क्या और यह कैसे काम करती हैं जानते हैं इसके बारे में।

 

batch file क्या है?

What is batch file?

batch file एक txt file होती है, जो windows के cmd में use होती है। batch file की file extension “.bat” होती है। batch में cmd की commands की list होती है। batch file से एक साथ एक से अधिक commands को run कर सकते हैं। batch file एक ms-dos की script file होती है। अगर आपको cmd की commands के बारे में पता है तो आपको batch file के बारे में समझने में कोई problem नहीं होगी। आईये जानते है कैसे बनाते है।

कैसे बनाते है batch file ?

how to create batch file?

batch file बनाने के लिए आपको किसी special software की जरूरत नहीं है, आपको सिर्फ एक notepad की जरूरत है। notepad open करने के बाद आपको उस पर ms-dos की command को type करना है। उदाहरण के लिए:
@echo off
::this is a comment in batch file.
echo this is an example of batch file
pause
ver
pause

यह एक 3 commands की batch file होती है, इस में pause commands और echo commands को 2 बार और ver commands को एक बार use किया है। एक comment add किया है। यह commands type करने के बाद आप ctrl + s से या जैसे भी आप चाहे notepad को save करे, लेकिन save करने से पहले file name के आपको .bat लिखना है और notepad की save as type में all select करे। save बटन पर click करते ही आपकी batch file बनकर तैयार है ये file उस memory location पर save होगी जहाँ पर अपने save की है।

batch file को कैसे use करते हैं ?

How to use batch file?

batch file को use करना बहुत ही आसान है। batch file पर mouse का double click करते ही, यह file अपने आप ms-dos में open में हो जाती है, और इस के अंदर के commands अपने आप एक-एक करके execute होने लगते हैं।

Comments:

Your comment will be published after approval.

Shubham 15-Dec-23 08:11:53pm
Shubham Singh is handsome boy????????????????