What is file in hindi | file extension and file format

What is file ?

हम अपनी रियल लाइफ में अपनी जानकारी को, अपने काम के हिसाब किताब को किसी पेपर पर लिख कर रखते हैं। और एक तरह की जानकारी वाले papers को हम एक बंडल बना कर रख लेते है। पेपर के इन बंडल को भी एक file बोलते हैं, documents बोलते हैं। उन documents में होती तो हमारी जानकारी ही है।

कंप्यूटर files में भी कुछ ऐसा ही होता है। कंप्यूटर की सभी तरह की जानकारी, data, information, records वह चाहे text, audio, video, पिक्चर, कुछ भी हो वह कंप्यूटर में file के रूप में ही store होता है। files के बिना कंप्यूटर में data store नहीं हो सकता।

Files Types?

files की बहुत सी types होती है। जिन को याद रखना और count आसान नहीं है। फिर भी आप बहुत ही आसानी से कंप्यूटर पर इसकी file पर काम कर सकते हैं, इनकी types को भी समझ सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे? जब हम कंप्यूटर पर काम सीख रहे होते है हमें कंप्यूटर का ज्यादा कुछ पता नहीं होता। तो उस टाइम हमारा काम limited होता है तो कंप्यूटर की filestypes भी limited होती हैं।

notepad की file type "text" और word pad की file type "rich text document" होती है। हमें यह कैसे पता लगता हैं के किस software की file type क्या है, यह पता लगता है file की extension से।

What is file extension?

File extension किसी भी file एक identity होती है जिस से हमे और कंप्यूटर दोनों को पता चलता है के यह file किस सॉफ्टवेर की है और यह किस type की file है। file extension file के नाम के बाद last में dot "." के बाद होती है। notepad की file extension ".txt" है, जिस से पता चलता है यह text file है। और wordpad की file extension ".rtf". अब आप समझ गए होंगे file types और extension क्या होती हैं। जानते है कुछ कॉमन file extension के बारे में।

  • Notepad file extension: *.txt
  • Wordpad file extension: *.rtf
  • MS-Word file extension: *.doc, *.docx
  • MS-Powerpoint file point extension: *.ppt, *.pptx
  • MS-Excel file extension: *.xls, *xlsx
  • MS-Publisher file extension: *.pub
  • MS-Pccess file extension: *.accdb, *.mdb
  • Photoshop file extension: *.psd, *.psb
  • Page Maker file extension: *.pmd

ऊपर दी file extension से आप यह जान पाएंगे के कोन सी file किस software की है, नीचें जो file extension दी गयी हैं उनसे आप जान पाएंगे के किस की files की कोन-कोन file extension होती है।

  • Document Files Extension: *.txt, *.doc, *.rtf, *.docx, *.pdf, *.odt.
  • Audio Files Extension: *.mp3, *.wma, *.aac, *.mka, *.midi, *.mid, *.amr
  • Video Files Extension: *.mp4, *.wmv, *.mkv, *.avi, *.3gp, *.mov, *.dat, *.mpg, *.mpeg, *.flv, *.webm
  • Image Files Extension: *.jpeg, *.jpg, *.png, *.gif, *.bmp, *.tiff, *.tga
  • Web Files Extension: *.html, *.htm, *.dhtml, *.css, *.xml, *.js, *.xhtml, *.php, *.json, *.asp, *.rss
  • DataBase Files Extension: *.mdb, *.accdb, *.db, *.dbf, *.sql, *.odb
  • Archive Files Extension: *.rar, *.zip, *.tar, *.gzip, *.gz, *.7z
  • Disk Image Files Extension: *.img, *.iso, *.dmg, *.nrg, *.omg, *.bin
  • Windows Executive Files Extension: *.exe, *.cmd, *.bat, *.wsf, *.com
  • Font File Extension: *.ttf, *.fon, *.otf, *.fon
  • Setting File Extension: *.ini, *.cfg

Note: file extension से पहले use किये गए स्टार (asterisk sign) "*" का मतलब extension से पहले use किये गए file name से है, क्यूंकि file extension file के नाम के साथ बाद में लगती है। file की extension बदलने से उसकी बाहर से तो file type change हो जाती है लेकिन उसका format नहीं बदलता।

What is file format?

File Format क्या होता है ?

File format, असल में file का intenal structure (ढांचा) होता है, जहाँ पर यह define होता है के किस तरह का data इस file में store हो सकता है है, या फिर यह file किस तरह के data के लिए है। अगर आप अलग तरह का data, अलग तरह के file format में store करेंगे तो वो file currupt हो जाएगी और काम की नहीं रहे गी। audio file का structure/format अलग होता है और video file का structure /format अलग होता है। file format में ही file की security होती है। file का format specific software से ही create होता है। जैसे के *.doc file का format, ms-word जैसे software से create होता है, ms-paint या notepad से create नहीं होता।

pan> file का format, ms-word जैसे software से create होता है, ms-paint या notepad से create नहीं होता।

 

Comments:

Your comment will be published after approval.